Ad

उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के बॉर्डर पर हाथी की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

GKM news उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के बॉर्डर पर बने सेंट्रल मेडिकल एंड अर्थमैटिक प्लांट (सीमैप) के परिसर में एक हाथी की मौत की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर आनन फानन पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है घटना तराई केंद्रीय वन प्रभाग के गौला रेंज की है जहां पर सुबह सीमैप के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान सीमैप के खेत में हाथी का शव देखा। जिसके बाद अधिकारियों को जानकारी दी गई, फिलहाल हाथी की मौत कैसे हुई इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हाथी के दोनों दांत भी सुरक्षित है हालांकि वन विभाग हाथी के मौत के पीछे प्रथम दृष्टया बीमार होने की आशंका जता रहा है फिलहाल डॉक्टरों की टीम मृतक हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है.।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *