अपना पाप दुनिया से छिपाने के लिए, पत्थर दिल ने नावजात को नाले में फेंका…रोंगटे खड़े हो जाएगें आपके..देखें वीडियों


नैनीताल (GKM news समीर शाह ) नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में स्टाफ हाउस स्थित हनुमान मंदिर में सवेरे साढ़े सात बजे किसी बच्ची की किलकारी से वहां रहने वाले राशिद कि नींद खुली । राशिद ने बताया कि काफी देर तक रुकने के बाद अंततः वो बाहर रोते बच्चे को देखने पहुंचा । राशिद की आंखें तब खुली की खुली रह गई जब उसने समीप के नाले में बच्ची को रोते हुए देखा । राशिद ने अपनी पड़ोसी शांति देवी को बुलाया और कुछ देर पहले जन्मी बच्ची को नाले से बाहर निकाला ।
उन्होंने बताया कि बच्ची की नाल गरम थी और उसके शरीर में खून लगा हुआ था । दिनों लोगों ने नवजात को हल्के गर्म पानी से पोछकर तौलिए में लपेटा और फिर उसे लेकर बी.डी.पाण्डे अस्पताल ले गए । महिला अस्पताल में बच्ची को नर्स ऑन ड्यूटी को सौंपा गया जहां उसे तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जरूरी मैडिकल ऐड दी जा रही है । बताया जा रहा है कि बच्ची एक से दो घण्टे पहले जन्मी होगी । वहीं डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को अंडर ऑब्सर्वशन में रखा हुआ है, और उसकी हालत में सुधार आया है।
बयान :- शांति देवी, मददगार महिला ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट
नैनीताल में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से खत्म होंगे पुराने मुकदमे
नैनीताल HC में कल लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से खत्म होंगे पुराने मुकदमे
10 बड़े फैसलों पर धामी कैबिनेट की मोहर,, मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा..
ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच..