अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर…

उधमसिंह नगर (GKM न्यूज़ अज़हर मलिक) आज सुबह ढेला पुल के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम फसियापुरा निवासी अंकित सिंह (20) पुत्र स्व. जयपाल सिंह काम की तलाश में आज सुबह गांव के ही राजमिस्त्री राजपाल (40) पुत्र शिवचरण के बाइक से काशीपुर आ रहे थे। इस दौरान 9 बजे ढेला पुल के पास एक अनियंत्रित टैम्पो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित व राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
मृतक दो भाईयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। वह बीएससी कर चुका है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां सुषमा, भाई पंकज व बहन सरिता का रो रोकर बुरा हाल है।
बयान:- अंकुर…. मृतक के परिजन



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि