हल्द्वानी समेत कुमांऊ के कई हिस्सों में बैठकी और खड़ी होली की धूम देखें..वीडियों..

हल्द्वानी (GKM news ) – हल्द्वानी में इन दिनों बैठकी और खड़ी होली की धूम है खासकर महिलाएं होली में स्वांग रचकर फागुन के रंगीले त्यौहार में सराबोर हैं. कुमाऊ का प्रवेश द्वार हल्द्वानी इन दिनों महिलाओं की टोली में होली के गीतों के रंगों में सराबोर है.
बैठकी होली हो या फिर खड़ी होली, महिलाएं फागुन के इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मना रही हैं. होली के गीतों के साथ-साथ स्वांग रच कर महिला जमकर इस रंगोत्सव का आनंद ले रही हैं खासकर कुमाऊनी होली के गीतों में महिलाएं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश भी देती है इसके अलावा ब्रज, अवधी के साथ हिंदी भाषा में रचित होली का भी यहां गायन होता है।
होली न सिर्फ रंगों का त्योहार है बल्कि एक सांस्कृतिक विरासत भी है जिसे अपनी नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने के लिए भी कुमाऊनी पहाड़ी और ब्रज की होली का गायन महिलाएं बड़े इत्मीनान से करती हैं ताकि होली के वह गीत जो सदियों से लोगों के मन मस्तिष्क में जमे हैं वह आने वाली पीढ़ी के लिए सामाजिक संदेश बन सके।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई
सीएम ने हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप