Ad

नैनीताल : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार के खिलाफ मालरोड पर युवाओं की हुंकार

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार पर नैनीताल की मॉलरोड में युवाओं का खौला खून। हिंदूवादी संगठनों ने मल्लीताल पंत पार्क से मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी स्मारक तक निकाली रैली।

ADVERTISEMENTSAd


बांग्लादेश के हालात बद से बत्तर होते जा रहे है। वहां हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है। इससे नाराज हिंदूवादी संगठनों ने एक जुलूस का आयोजन किया। नैनीताल के ‘जय श्री राम सेवा दल’, ‘हनुमान भक्त’ और ‘विश्व हिंदू परिषद’ जैसे संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओ की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई। शाम 5 बजे युवा पंतपार्क में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए निकले। जुलूस मालरोड होते हुए तल्लीताल गांधी मूर्ति तक पहुंचा और वहां एक आमसभा के बाद सम्पन्न हो गया। रैली में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दैरान रैली निकालते लोगो ने भारत सरकार से मांग की है कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से वार्ता कर हिन्दुओ को सुरक्षित रखने की बात करे और जिस तरह का माहौल बांग्लादेश में बना हुआ है उसे रोका जाए। भारत से बांग्लादेशियों और रोहिंज्ञाओं को बाहर करें और इसपर एक कड़ी नीति तैयार करे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *