Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार


‘दक्षिण की ओर’ ने दिलाया सम्मान, साहित्य में नई पहचान
देहरादून – उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार’ (18–25 आयु वर्ग) हेतु युवा लेखक अनुराग उपाध्याय का चयन किया गया है।
उन्हें यह सम्मान उनके प्रभावशाली यात्रा वृत्तांत ‘दक्षिण की ओर’ के लिए प्रदान किया जा रहा है, जिसने साहित्यिक जगत में खास पहचान बनाई है।
28-29 मार्च को होगा सम्मान समारोह
संस्थान द्वारा अनुराग को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान देहरादून में आयोजित समारोह में माननीय मंत्री जी के कर कमलों से प्रदान किया जाएगा।
कौन हैं अनुराग उपाध्याय?
मूल रूप से ग्राम खोली, पोस्ट भांतड़ (थल), जनपद पिथौरागढ़ के निवासी अनुराग वर्तमान में गोविंदपुरम, कुसुमखेड़ा (हल्द्वानी, नैनीताल) में रहते हैं।
वे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, गढ़वाल में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी
चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ अनुराग की रुचि साहित्य लेखन, संगीत और चित्रकला में भी है। उनकी रचनाएं समय-समय पर विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होती रही हैं। इस बार उन्होंने यात्रा लेखन में उत्कृष्टता दिखाते हुए यह बड़ा सम्मान अपने नाम किया है।
जिले का नाम किया रोशन
अनुराग की इस उपलब्धि से नैनीताल और पिथौरागढ़ दोनों जिलों का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता पर विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी हैं।
यह उपलब्धि न सिर्फ अनुराग के लिए, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि जुनून और मेहनत से हर क्षेत्र में पहचान बनाई जा सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Young writer – अनुराग को मिलेगा उत्तराखंड युवा कलमकार पुरस्कार
खाड़ी संकट के बीच पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक_भुगतान की मांग
अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण