कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video


नैनीताल। देश-विदेश में चर्चा बटोर रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। 21 वर्षीय अनूप्रिया को उनके परिवार और सहयोगियों की ओर से India’s Youngest Producer के रूप में पहचान मिली है।
अनूप्रिया नागर के साथ उनके परिजन और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी कैंची धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन के दौरान अनूप्रिया ने बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक महिमा और कैंची धाम की आस्था को नमन किया।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर एक अलग तरह की आध्यात्मिक अनुभूति होती है और बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद जीवन को सकारात्मक ऊर्जा देता है।उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

दर्शन के बाद अनूप्रिया नागर ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता, उसकी विषयवस्तु और उद्देश्य को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों और सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता और अनूप्रिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कैंची धाम देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।उन्होंने कहा कि कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर
उत्तराखंड SIR: फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.04 लाख नाम कटे… ऐसे चेक करें अपना नाम
हर 8 मिनट में एक मौत, ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ नैनीताल में पिंक मुहिम_ न्यायमूर्ति और IG भी शामिल
UGC Roll Back’ की मांग, हल्द्वानी में सत्याग्रह…