हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी


हल्द्वानी।जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से सूचना विभाग, पत्रकारिता जगत और विभिन्न सरकारी विभागों में शोक की लहर दौड़ गई। सहज, मिलनसार और अपने दायित्वों के प्रति समर्पित गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सुबह करीब 8 बजे उनके हल्द्वानी स्थित आवास बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, बिठोरिया नंबर-1 से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जैसे-जैसे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट की ओर बढ़ी, परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों की आंखें नम होती गईं।
चित्रशिला घाट पर आयोजित अंत्येष्टि में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के.एस. चौहान, संपादक कमलेश भट्ट, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम सहित सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद के पत्रकार और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौजूद रहे।
सभी ने दिवंगत गिरिजा शंकर जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव को याद किया। उनके निधन को सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई।
गमगीन माहौल में हर आंख नम थी और हर चेहरे पर अपने सहयोगी को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
14 सितंबर को मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा
स्वर्गीय जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की स्मृति में 14 सितंबर को प्रातः 11 बजे मीडिया सेंटर हल्द्वानी में शोक सभा आयोजित की जाएगी। इसमें सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनपद के पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
गिरिजा शंकर जोशी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके साथ बिताए पल, उनका सहज व्यवहार और उनकी स्मृतियां हमेशा साथ रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video
छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..
कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम