युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..


योग, संस्कृति और विज्ञान का संगम
नैनीताल –
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा हार्मिटेज, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, नैनीताल में आयोजित 5 दिवसीय अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आज दूसरा दिन उत्साह, अनुशासन और सीख से भरपूर रहा। यह कार्यक्रम 9 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में अतिथि राज्य बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली और बेगूसराय जिलों से प्रत्येक जिले के 7-7 युवा प्रतिभागी एवं दो ग्रुप लीडर – चंदन (मुजफ्फरपुर) और श्वेता (वैशाली) सहित कुल 37 प्रतिभागी सहभागिता कर रहे हैं।
योग से हुई दिन की शुरुआत
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातः योग सत्र से हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक संतुलन का महत्व समझाया गया।
धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक स्थलों का भ्रमण
योग के पश्चात प्रतिभागियों को कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण कराया गया।
एरीज में पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के सदस्य कमल सिंह एवं मोहित सिंह पवार ने संस्थान की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने प्रतिभागियों को 1.04 मीटर संपूर्णानंद टेलीस्कोप की विशेषताओं और वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया। विज्ञान और खगोल विज्ञान में युवाओं ने गहरी रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के समापन पर उप निदेशक श्रीमती डाल्वी तेवतिया द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में दिखी विविधता की झलक
सायंकालीन सत्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न जिलों के युवाओं ने अपने-अपने राज्यों की संस्कृति, लोकगीत और परंपराओं की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर युवाओं को एक-दूसरे की सांस्कृतिक विविधता को समझने और आपसी संवाद बढ़ाने का अवसर मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्कर दानू एवं अजय कोहली का विशेष सहयोग रहा।
कल नैना पीक ट्रैकिंग और स्नो व्यू भ्रमण
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि कल सभी प्रतिभागियों को नैना पीक ट्रैकिंग तथा स्नो व्यू पॉइंट का भ्रमण कराया जाएगा। इस दौरान केएमवीएन द्वारा स्नो व्यू तक रोपवे की सुविधा सभी प्रतिभागियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : भयानक हादसा_बोट ने बोट को मार दिया..
बजट केवल आय-व्यय नहीं, विकसित उत्तराखण्ड का रोडमैप : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में युवा ज्वेलर्स की मौत,परिवार के पांच सदस्य गंभीर
Nainital : फायरिंग कांड का खुलासा, तीन बदमाशों से तमंचे-पिस्टल बरामद
AI कंटेंट पर अब लेबल ज़रूरी, 3 घंटे में हटेगा फेक, सख्त नियम लागू..