आप सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी..अदालत ने जारी किया अरेस्ट वारंट.. जानिए वजह

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर मानहानि मामले में जारी किया गया है। अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है।
सोमवार को इस मामले में संजय सिंह को पेश होना था और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल का क्रास एग्जामिनेशन होना था। संजय सिंह के पेश न होने पर वकीलों ने एक एप्लीकेशन दी थी कि वह पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद अदालत ने उनका बेल बांड रद्द कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।
अब उनको अदालत में खुद पेश होना होगा या फिर उन्हें पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उनके खिलाफ यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है। वह पिछले लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।
आपको बता दे किकि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के व्यापार से जुड़ने और अन्य कई तरह के आरोप लगाए थे।
जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज किया था। अब अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला