शादी से पहले युवती ने मंगेतर से बनाए संबंध,हुई मौत..मंगेतर हिरासत में..

मध्य प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ सगाई के बाद अपने मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाना एक युवती के लिए मौत का कारण बन गया. ज़्यादा ब्लीडिंग होने से युवती की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मौत से पहले युवती ने अपने मंगेतर के खिलाफ बयान नहीं दिए, लेकिन मामला मौत का है, इसलिए पुलिस ने मंगेतर को अपनी कस्टडी में रखा है.
और कानूनी सलाह के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. यह घटना भोपाल के कोलार इलाके की है. यहां रहने वाला एक युवक होटल में काम करता है.
पुलिस के मुताबिक युवक की सगाई मंडीदीप में रहने वाली एक 28 साल की युवती से हुई थी. कुछ महीनों बाद उनकी शादी भी होने वाली थी. बीते 5 सितंबर को युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए भोपाल पहुंची.
शाम पांच बजे दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाए. इस दौरान ब्लीडिंग शुरू हो गई. मंगेतर पहले उसे पास के एक अस्पताल ले गया था. फिर वहां से दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि काफी कोशिशों के बाद भी ब्लीडिंग बंद नहीं हो सकी. इस कारण उसकी मौत हो गई.
उधर एएसपी भोपाल अंकित जयसवाल का इस मामले में कहना है कि कानूनी सलाह लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल युवती ने मरने से पहले युवक के खिलाफ किसी तरीके के बयान नहीं दिए. दोनों बालिग हैं. फिर भी पुलिस तमाम मामले से जुड़े बिंदुओं पर जांच कर रही है. कोई भी बिंदु इस जांच में नहीं छोड़ा जाएगा. मामला गंभीर है. इसलिए पुलिस की एक टीम सभी पहलुओं पर लगातार जांच कर रही है. इस जांच में डॉक्टरों और लीगल एडवाइस भी लिया जा रहा है.
युवती ने मरने से पहले बयान दिए थे. उसने बताया था कि वह मंडीदीप की रहने वाली थी. उसकी सगाई हो चुकी है. वह अपने मंगेतार के पास भोपाल मिलने आई थी, लेकिन युवती ने मंगेतर के खिलाफ कोई बयान नहीं दिए हैं. इस मामले में अभी कोई सबूत युवक के खिलाफ नहीं मिले हैं. पुलिस ने डॉक्टर की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है. अभी मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस