

नैनीताल जिले में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. आज दोपहर तेज बारिश के बाद भीमताल चाफी गांव स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ने से नदी में ग्रामीण फंस गए. दो ग्रामीण अपनी जान हथेली पर रखकर नदी पार करने में सफल हो गए, लेकिन एक ग्रामीण नदी के बीचों-बीच फंस गया. जिसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
ग्रामीण के नदी में फंसे होने की सूचना के बाद एसडीआरएफ और एनडीआरएफ समेत दमकल की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण को नदी से बाहर निकाला गया. नैनीताल अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया चाफी निवासी किशोरी लाल अपने बगीचे में गया था. वापस लौटते समय नदी का बहाव तेज हो गया. जिसमें वह फंस गया. सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फायर सर्विस समेत स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाला.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..