Ad

आरएफसी गोदाम में क्यों डंप है 2 लाख लोगों का राशन, ज़िम्मेदार कौन ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

CM धामी के द्वारा ज़रूरतमंद जनता की सहूलियत के लिये जारी की गई सरकार की योजनाओं को उनके अधिकारी ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं,दरअसल सरकार के फ्री राशन योजना को धता बताते हुए बरेली रोड स्थित आरएफसी गोदाम में जिले के 296 सस्ता गल्ला दुकानदारों का सरकारी राशन फस गया है।

ADVERTISEMENTSAd

यह राशन कब मिलेगा इसका दुकानदारों को तक पता नहीं चल पा रहा है। वहीं राशनकार्ड धारकों ने दुकानों के चक्कर काट, दूकानदारों की नींद उड़ा रखी है। वहीं दूसरी ओर 100 फीसदी ऑनलाइन राशन बांटने का दावा भी चुनौती बनते जा रही है। पूर्ति विभाग सस्ता गल्ला दुकानों में बंटने वाले ऑनलाइन बायोमेट्रिक पर नजर बनाए हुए है।

हल्द्वानी बरेली रोड स्थित गांधी इंटर कॉलेज के ठीक सामने इन दिनों खंडहर में तबदील हुए आरएफसी के गोदाम का जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। यहां से हल्द्वानी समेत भीमताल क्षेत्र के 36, ओखलकांडा के 11 और इसके अलावा हल्द्वानी और लालकुआं के कुल 296 सस्ता गल्ला दुकानदारों को राशन दिया जाता है।

सरकार ने कोविड महामारी में गरीबी के संकट से जूझ रहे गरीब परिवारों के लिए फ्री राशन योजना का समय सीमा बढ़ा दिया है। लेकिन आरएफसी इस ओर गंभीर होता नहीं दिखाई दे रहा है, हालात ऐसे हैं कि अप्रैल माह के 7 दिन बीत चुके हैं अभी तक एक भी सस्ता गल्ला दुकानदार को राशन नहीं मिल पाया है। लोग हर रोज दुकानों के चक्कर काटने पर मजूबर हो रहे हैं। वहीं मामले में आरएफसी गोदाम प्रभारी प्रमोद आर्या ने बताया गोदाम के निर्माण कार्य के चलते राशन की सप्लाई 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

100 फीसदी राशन बांटना चुनौती

पूर्ति विभाग ने बीते माह ऑनलाइन राशन नहीं बांटने वाले 80 सस्ता गल्ला दुकानदारों पर कार्रवाई की थी। इस बार दुकानदारों को डर सताने लगा है कि 15 अप्रैल से राशन बंटना शुरू भी होता है तो 296 दुकानदारों की आरएफसी गोदाम में लाइन लग जाएगी। इसके बाद बचे 15 दिनों में गोदाम से राशन लेना और जनता को बांटना, सस्ता गल्ला दुकानदारों के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। जबकि यह राशन बीते 21 से 31 मार्च तक बंट जाना चाहिए था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *