तहसील में रिश्वत लेते हुए विजलेंस टीम ने कानूनगो को किया अरेस्ट..


उत्तराखंड :
रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
हरिद्वार जनपद की रुड़की तहसील के राजस्व कर्मचारी को विजिलेंस टीम ने ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
रुड़की में विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील से लेकर विभागों में हलचल मची रही। इससे पहले भी यहां माामले सामने आते रहे। पिछले साल आबकारी निरीक्षक को भी घूस लेते हुए पकड़ा गया था।
रुड़की में विभिन्न विभागों में अब तक विजिलेंस की ओर से कार्रवाई हो चुकी है। पांच से अधिक सालों में तहसील, चकबंदी, ऊर्जा निगम, मंडी समिति, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी-अधिकारी घूस लेने के मामले में विजिलेंस के हाथ चढ़ते रहे हैं। विजिलेंस की ओर से रुड़की क्षेत्र में घूसखोरी के मामले में आखिरी कार्रवाई आबकारी विभाग पर हुई थी। तत्कालीन आबकारी निरीक्षक को घूस लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। इस साल की यह क्षेत्र में पहली कार्रवाई है। पंद्रह हजार की रिश्वत लेने के मामले में रुड़की तहसील के कानूनगो राजकुमार सैनी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले को लेकर तहसील में हलचल की स्थिति बनी रही। अन्य विभागों में भी हलचल मची रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR