अतिक्रमण हटाने के लिए क्या कदम उठाए गए_ हाईकोर्ट ने रिपोर्ट मांगी..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने वन विभाग, राजकीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, वन भूमि और राजस्व भूमि पर हुए अतिक्रमण संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूर्व में दिए गए आदेशों में अब तक उठाए गए कदमों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि तय की गई है।
अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि दिल्ली निवासी व्यक्ति ने न्यायाधीश को पत्र भेजकर कहा कि नैनीताल के पदमपुरी में वन विभाग की भूमि और रोड के किनारे कुछ लोगो ने सम्बंधित अधिकारियों की मिलीभगत से अतिक्रमण किया है। इसकी वजह से आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लिहाजा इसे हटाया जाय। न्यायालय ने इस पत्र का संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में सुनवाई की।
न्यायालय ने जनहित याचिका के क्षेत्र को विस्तृत करते हुए पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग, वन भूमि और राजस्व भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश सभी जिलाधिकारियों और डी.एफ.ओ.को देकर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal