नैनीताल : 11वीं की छात्रा और 30 साल का युवक,कोतवाली में हंगामा_जानिए क्या है मामला

उत्तराखण्ड के नैनीताल में 11वीं की छात्रा और 30 वर्षीय युवक के मामले में कोतवाली में परिजन व अन्यों के जमघट के बीच एक धर्म विशेष के व्यक्ति की धमकी से माहौल हुआ अशांत। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने दिया शिकायती पत्र।
नैनीताल के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 11 की हिन्दू छात्रा की 30 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से दोस्ती हो गई। उनके बीच कथित रिश्तों को लेकर हिंदू-मुस्लिम बवाल मच गया है। बच्ची के कोतवाली में होने की जानकारी के बाद परिजन और संबंधी वहां पहुँच गए। परिजन बच्ची को समझा ही रहे थे जब कोतवाली में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई।
पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग की ताकि मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मामला मल्लीताल कोतवाली में चल ही रहा था कि, उसी समय मस्जिद से निकलकर शोएब नामक व्यक्ति कोतवाली में आया और कोतवाल के सामने इस बार हिंदुओं को देख लेने की बात कहकर चला गया।
हिंदूवादी संगठनों ने मुस्लिम व्यक्ति का भड़काऊ व्यवहार देख कोतवाल से शिकायत की और तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। कोतवाली के बाहर देररात तक ‘जय श्री राम’ के नारे लगते रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..
बनभूलपुरा कांड : हाईकोर्ट में मौकीन सैफी की जमानत मंजूर..
जनता अपमान बर्दाश्त नहीं, माफी के बाद थमा मामला..