

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट पर वोटिंग के एक दिन बाद ही आज बीजेपी के उम्मीदवार कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का निधन हो गया. कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।
बीजेपी उम्मीदवार और पूर्व सांसद के गले में कुछ दिक्कत थी. उजका ऑपरेशन हुआ था. वह जांच के लिए एम्स गए थे, इसी दौरान उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के चलते उनकी जान गई है. बीजेपी उम्मीदवार की उम्र लगभग 72 वर्ष थी।
उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कुंवर सर्वेश कुमार सिंह के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए बताया, ”कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का निधन हो गया है. उनके गले में कुछ दिक्कत थी और उनका ऑपरेशन हुआ था, कल वह जांच के लिए एम्स गए थे और आज उनका निधन हो गया.”
मुरादाबाद में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही मतदान संपन्न हुआ था. कुंवर सर्वेश वोट डालने भी पहुंचे थे. कुंवर सर्वेश को भाजपा ने 2014 में मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया था और वह चुनाव जीत गये थे लेकिन 2019 में समाजवादी पार्टी (सपा) के डॉक्टर एस टी हसन से पराजित हो गये थे. इस बार भी भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था और उनकी मुख्य प्रतिद्धंद्धी सपा की रुचि वीरा को माना जा रहा था।
क्या फिर होंगे चुनाव
बीजेपी उम्मीदवार के निधन से चुनाव और सीट को लेकर सवाल उठा रहा है. जानकारों के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. चूंकि वोटिंग हो चुकी है, इसलिए काउंटिंग होगी. अगर सर्वेश सिंह जीत जाते हैं तो सीट रिक्त घोषित की जाएगी और इस पर फिर से चुनाव होगा. अगर वह हार जाते हैं तो जीते हुए उम्मीदवार को सर्टिफिकेट दिया जाएगा. और चुनावी प्रक्रिया को पूरा मान लिया जाएगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर