उत्तराखंड में 2 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम,सतर्क रहने की सलाह..


बारिश-ओले और बर्फबारी_ उत्तराखंड में 2 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल..
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलेगा, लंबे समय के बाद 23 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई थी और एक बार 2 फरवरी तक उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. उत्तराखंड मौसम केंद्र ने राज्य में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की सम्भावना बताई है, मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक कई इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम केंद्र ने राज्य के अन्य जिलों में, जिनमें देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर शामिल हैं, वहां ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ऑरेंज अलर्ट दिया है।
उत्तराखंड मौसम केंद्र ने 28 जनवरी को उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. मौसम केंद्र के मुताबिक, 2,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है और राज्य के गढ़वाल मंडल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी उम्मीद है. 2,500 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी होने की संभावना है।
7 दिनों को लेकर दिया अलर्ट
29 जनवरी को, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और 2,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. 30 जनवरी को, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और 2,800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. 31 जनवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम केंद्र ने 1 फरवरी से 2 फरवरी के दौरान राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 2800 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है।
तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना
उत्तराखंड मौसम केंद्र ने 27 और 28 जनवरी के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है. मौसम केंद्र की सलाह में कहा गया है कि इन दो दिनों के दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इसलिए, सतर्कता जरूरी है क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सड़कें बंद हो सकती हैं. इन इलाकों में जेसीबी मशीनों या स्नो कटर की जरूरत है. मौसम केंद्र की एडवाइजरी में कहा गया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर