Ad

दिव्य भारत शिक्षा मंदिर में देशभक्ति का उत्सव, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सिंह नेगी की गरिमामयी उपस्थिति

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

यमकेश्वर क्षेत्र में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा संचालित दिव्य भारत शिक्षा मंदिर जूनियर हाई स्कूल में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यमकेश्वर निवासी एवं उत्तराखंड स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष विष्वजीत सिंह नेगी ने वरिष्ठ अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की भावी पीढ़ी संस्कारों और शिक्षा के मजबूत आधार पर आगे बढ़ रही है।

इस अवसर पर विष्वजीत सिंह नेगी ने शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को किताबें एवं पेन वितरित किए और उन्हें पढ़ाई के महत्व, आत्मनिर्भर बनने तथा निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों की आँखों में झलकता उत्साह और आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण था कि ऐसे आयोजन उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के साथ आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *