उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम,15 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का दौर..

ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। यह स्थिति 15 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

राजधानी देहरादून में गुरुवार को तेज धूप खिली, जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, पिछले दो दिनों की बारिश के कारण ठंड का असर बरकरार रहा। दिन में धूप के बावजूद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ।

प्रमुख शहरों में तापमान पर नज़र

स्थानअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून23.0°C11.5°C
पंतनगर20.0°C9.8°C
मुक्तेश्वर6.2°C1.4°C
नई टिहरी8.0°C3.0°C

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी

केदारनाथ धाम क्षेत्र में लगातार बर्फबारी के कारण 4 से 5 फीट तक बर्फ जमा हो गई है। इससे हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन की टीमें हेलीपैड, रुद्र पॉइंट और संगम सेतु तक बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं, ताकि यात्रा मार्ग को सुचारु बनाया जा सके।

चारधाम यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने की तैयारी

प्रशासन का लक्ष्य यात्रा शुरू होने से पहले सभी प्रमुख मार्गों को सुरक्षित और सुगम बनाना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हालांकि मौसम विभाग ने केदारपुरी क्षेत्र में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 4-5 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *