किलबरी के गधेरे में मिला उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव_5 अप्रैल से लापता थे..


उत्तराखण्ड में नैनीताल के नैनावन क्षेत्र स्थित किलबरी से लापता चल रहे उपनल कर्मी दयाल सिंह का शव किलबरी विश्राम ग्रह के समीप गधेरे से संदिग्ध हालत में मिल गया है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक दयाल सिंह किलबरी वन विश्राम ग्रह में चौकीदार के पद पर तैनात थे। 5 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान वह अचानक लापता हो गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। विभागीय कर्मचारियों व उनके परिजनों ने किलबरी और आसपास के वन क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने मल्लीताल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी बीच किलबरी गेस्ट हाउस के समीप गधेरे में उनका शव मिल गया।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मिशन 2027 के लिए भाजपा का ‘फाइनल सर्वे_टिकट की दौड़ में विधायकों की अग्निपरीक्षा
AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..