

उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग.टिहरी गढ़वाल. देहरादून. पौड़ी गढ़वाल. पिथौरागढ़. बागेश्वर.अल्मोड़ा.चंपावत.नैनीताल. उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात की है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं भारी वर्षा और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हो सकती है।

ऐसी स्थिति में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग बाधित भी हो सकते हैं इसलिए राज्य सरकार द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी बात मौसम विभाग ने कही है। हालांकि राज्य में अब बरसात में कुछ कमी का दौर देखा गया है लेकिन फिर भी मौसम विभाग किसी भी तरह से कोताही बरतने को तैयार नहीं है।।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किच्छा–सिरौलीकलां चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश_मतगणना कर नतीजे जारी करें
छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर