उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट


उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेगा। सूखी ठंड से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर आई है, क्योंकि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस परिवर्तन से तापमान में गिरावट आएगी और मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी।
शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र में देहरादून सहित सात जिलों में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नए साल के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है और सूखी ठंड परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं होने की वजह से आने वाले दिनों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। जबकि मैदानी क्षेत्र में कोहरा लोगों की दुश्वारियां बढ़ा सकता है।
मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को देहरादून में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। कुछ देर हल्की धूप निकली लेकिन दोपहर बार फिर बादल छा गए और शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार 11 और 12 जनवरी को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज संभलकर रहें_ 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अनुराग अकादमी में नन्हे कदमों की नई शुरुआत_ यादगार बना पहला दिन
उत्तराखंड पुलिस में प्रमोशन और तबादले,10 अधिकारी बने CO
नैनीताल में अवैध जमीन सौदे पर बड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम
नैनीताल में विधायक के बेटे की VIP हनक_फार्च्यूनर सीज़ हो गयी..Video