काठगोदाम में स्कूटी से चरस सप्लाई का गेम ओवर…


हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और STF कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोका गया।
तलाशी में मनोज चंद्र (29) के कब्जे से 609 ग्राम और संजय चंद्र (30) के कब्जे से 546 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपी चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 को भी कब्जे में ले लिया।
मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नशे की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। कार्रवाई में काठगोदाम पुलिस के साथ STF कुमाऊं रेंज की टीम भी शामिल रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




काठगोदाम में स्कूटी से चरस सप्लाई का गेम ओवर…
हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित था, उससे पहले ही दावा कर बैठे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी_भारी पड़ गया..
स्टाइपेंड की मांग को लेकर एलाइड हेल्थ केयर इंटर्न हड़ताल पर..
ज्ञान, नवाचार और विकास का दस्तावेज बनीं UOU की तीन पुस्तकें, राज्यपाल ने किया विमोचन
SIR में एक ही आदमी ने 6 हजार वोटर्स को हटाने की आपत्ति डाल दी”_ नैनीताल हाईकोर्ट ने SC का हवाला दिया..याचिका निस्तारित