उत्तराखंड में बदला मौसम,बारिश-तेज हवाओं से लौटी ठंड_पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट


देहरादून/नैनीताल।
उत्तराखंड में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से ठंड एक बार फिर लौट आई है।
नैनीताल में सुबह अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे तापमान गिर गया। वहीं कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा।
कई जिलों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी
प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का असर साफ देखा जा रहा है।
पौड़ी में हल्की बारिश शुरू हो गई है।
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है।
ऋषिकेशऔर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बादल छाए हैं और हल्की बारिश शुरू हो गई है।
नई टिहरी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
कोटद्वार , चंपावत और पिथौरागढ़ में भी बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल रही हैं, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की खबर है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..