मौसम बदला- नैनीताल में अचानक ठंड बढ़ी_ओलावर्ष्टि से बिछी सफेद चादर..Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में सवेरे से हो रही ओलावृष्टि और बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के सामान सप्लाई करनेवालों को थोड़ा दिखकत का सामना करना पड़ा।
सरोवर नगरी नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, खुर्पाताल, मुखतेश्वर, रामगढ़ और आसपास देर रात से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। आज सुबह से ही नैनीताल समेत इन कुछ जगहों में जमकर ओलावृष्टि हुई। मौसम के इस व्यवहार से तापमान भी धड़ाम हो गया और अचानक ठंड बढ़ गई।
देर रात से ही बादलों से घिरे आसमान में बिजली की तेज गर्जनाओ को सुना जा सकता था। सवेरे कुछ समय तक हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। फल और फूल के लिए इस मुफीद मौसम में ओला और हवा दोनों ही घातक सिद्ध होते हैं।
इससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित नजर आई। ओलावृष्टि से ऊंचे पहाड़ों में सफेद चादर नजर आ रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..
Haldwani- गुंडागर्दी_पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेरहमी से पीटा..