

उत्तरकाशी,
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर लगातार जारी है। इससे पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। गंगोत्री धाम में बीते 24 घंटे में करीब 3 फीट बर्फबारी दर्ज की गई है, जबकि मुखवा, हर्षिल, धराली और सुखी जैसे शीतकालीन प्रवास क्षेत्रों में 2 फीट तक बर्फ गिर चुकी है।
लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है, और संचार सेवाएं बाधित होने के कगार पर हैं।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिला अधिकारी डॉ. मेहरबान बिष्ट ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रास्ते बाधित होने के चलते B.R.O को मौसम खुलते ही राष्ट्रीय राजमार्गों को सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
गंगोत्री नेशनल पार्क में तैनात कर्मचारी 4 फीट बर्फ के बीच भी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आ रहे हैं, जिससे उनके समर्पण और हौसले की सराहना हो रही है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अत्यधिक ठंड और खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..