Watch – Haldwani – जंतवाल गांव का हमलावर बाघ पिंजरे में_ट्रेंक्यूलाइज कर रैस्क्यू सेंटर भेजा..


उत्तराखण्ड के सूर्या गांव में महिला को शिकार बनाने वाले बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर रैस्क्यू किया वन विभाग की टीम ने।बीते शुक्रवार 3 अप्रैल को सूर्या गांव में महिला को रगड़कर जंगल ले जाकर मारने वाला बाघ माना जा रहा है।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी के समीप बसे सूर्या गांव में एक बाघ ने लकड़ी और घास लेने जंगल गई महिला पर बीती 3 अप्रैल को हमला कर दिया था। बाघ महिला को जंगल में घसीटकर ले गया और उसे मौत के घाट उतार दिया था।
इस घटना के बाद पिछले कुछ दिनों से रानीबाग क्षेत्र में बाघ का आतंक फैल गया। ग्रामीण बाघ को मारने या उसे रैस्क्यू करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत थे। वन विभाग के अथक प्रयासों के बाद आज कथित आदमखोर बाघ को ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के जंतवाल गांव में लगाए गए पिंजरे में बाघ फंस गया जिसे ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंची धाम की भीड़ ने खड़े किए बड़े सवाल,, स्थानीय परेशान हैं_ ट्रैफिक रोकना समाधान नहीं
जमरानी बांध से बदलेगी कुमाऊं की तस्वीर, सतपाल महाराज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
पहाड़ से पहले एग्जिट, फिर एंट्री_SSP मंजूनाथ ने खुद संभाली ट्रैफिक की कमान_Video
डिफेंस से हेल्थ और एनर्जी तक स्वदेशी ताकत, नैनीताल में जुटे देशभर के प्रोफेसर
कैंचीधाम_भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने बदली रणनीति, 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे