उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग तय_अभिभावक,स्टूडेंट और टीचर ध्यान दें…


उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी स्कूलों के लिए नई समय-सारिणी लागू कर दी है। यह फैसला छात्रों की दिनचर्या को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।
निदेशक, अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद शासन ने पुराने आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए यह नई टाइमिंग लागू की है।
ग्रीष्मकालीन (Summer) टाइमिंग
(1 अप्रैल से 30 सितंबर तक)
प्रार्थना सभा: सुबह 7:45 – 8:05
पहली क्लास: 8:05 – 8:45
दूसरी क्लास: 8:45 – 9:25
तीसरी क्लास: 9:25 – 10:05
चौथी क्लास: 10:05 – 10:45
मध्यान्तर: 10:45 – 11:25
पांचवीं क्लास: 11:25 – 12:05
छठी क्लास: 12:05 – 12:45
सातवीं क्लास: 12:45 – 1:25
आठवीं क्लास: 1:25 – 2:05
शीतकालीन (Winter) टाइमिंग
(1 अक्टूबर से 31 मार्च तक)
प्रार्थना सभा: सुबह 8:50 – 9:10
पहली क्लास: 9:10 – 9:50
दूसरी क्लास: 9:50 – 10:30
तीसरी क्लास: 10:30 – 11:10
चौथी क्लास: 11:10 – 11:50
मध्यान्तर: 11:50 – 12:30
पांचवीं क्लास: 12:30 – 1:10
छठी क्लास: 1:10 – 1:50
सातवीं क्लास: 1:50 – 2:30
आठवीं क्लास: 2:30 – 3:10
क्या है खास ?
अब पूरे प्रदेश में सभी स्कूलों की टाइमिंग अब एक समान और स्पष्ट होगी।
मौसम के अनुसार समय तय किया गया है, जिससे बच्चों की सेहत और पढ़ाई दोनों का ध्यान रखा जा सके,, पढ़ाई के बीच पर्याप्त ब्रेक दिया गया है, ताकि बच्चों पर ज्यादा दबाव न पड़े।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शिक्षार्थियों की समस्याओं पर सीधा फोकस, UOU के ‘जन संवाद’ का सफल समापन
मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान