Watch – नैनीताल में बिजली के तारों से धधकी आग, 6 दोपहिया वाहन जलकर राख..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में संभवतः विद्युत लाइन की तारें टूटकर गिरने से तीन स्कूटी और तीन मोटर साइकिलें रात के अंधेरे में स्वाहा हो गई। फायर सर्विस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
नैनीताल में मल्लीताल के बी.डी.पांडेय अस्पताल के समीप पिछले हिस्से में देर रात से तड़के सवेरे तक एक आगजनी की घटना सामने आई है। इस आग ने गैराज के आगे पार्किंग स्थल पर खड़ी तीन बाइक और तीन स्कूटी को जलाकर खाक कर दिया। आग देर रात से तड़के सवेरे की बताई जा रही है, जब विद्युत लाइन के नीचे खड़ी सभी दोपहिया एक साथ जल गए।
अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने आशंका जताई है कि संभवतः हवा के चलते विद्युत लाइन टूटकर इनपर गिरी होगी। अस्पताल के गैराज के आगे से खड़ी 3 स्कूटी और तीन मोटर साइकिल में उसी से आग लगी होगी। कहा कि इसमें, इन दोपहिया के अलावा किसी भी प्रकार की जनहानि या दूसरा नुकसान नहीं हुआ है। ये भी जानकारी मिली है कि सभी दोपहिया टैक्सी बाइकें थी जो पास में ही वास करने वालों की थी। इन बाईकों और स्कूटी के जलने से लाखों रुपयों का नुकसान माना जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update