Watch – जनता के बीच पहुंचे सीएम धामी _नैनीताल की सड़कों पर दिखा बदला हुआ अंदाज़!


सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का लिया जायज़ा
नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह नैनीताल की सैर के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सहज और मिलनसार अंदाज़ में सीएम धामी लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर रुककर चाय का स्वाद भी लिया। लोगों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह जताया।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के तहत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए ₹11 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत विभिन्न विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
सीएम धामी ने मिशन से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला के कार्य, और ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों,की प्रगति रिपोर्ट भी अधिकारियों से प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन
उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं रंगोत्सव : डीएम रयाल
होली से पहले दून में गुंडई : विरोध करने पर दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
हल्द्वानी में होलिका दहन_आस्था और परम्परा के साथ मनाया गया पर्व
नैनीताल – बाजार की दुकान में लगी आग, स्थानीय लोगों ने मदद कर काबू पाया..Video