उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड,हीट वेव की चेतावनी…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को गर्मी ने 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2018 में 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आसार हैं। अप्रैल महीने की आखिरी सप्ताह में गर्मी जिस तरह से अपने तेवर दिखा रही है उससे मई और जून में होने वाली गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : खनन निदेशक बनाए गए राजपाल लेघा..

गर्मी इस बार जमकर लोगों के पसीने छुड़वाने वाली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को देहरादून का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। साथ में गर्म हवाओं ने भी काफी परेशान किया। रात के समय भी तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

शनिवार के लिए मौसम विभाग ने हीट वेव की चेतावनी दी है और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय छाता लेकर या कपड़े से मुँह ढककर सड़क कर निकलना बेहतर होगा। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी और तरल पदार्थ का अधिक से अधिक सेवन करने की सलाह भी मौसम विज्ञानियों ने दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शर्मनाक - बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी_बदला लेने के लिए मामा ने ही ट्रैप बनाया,हैवानियत ..

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार हजार मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट : बनभूलपुरा हिंसा मामले में पीड़ितों के मुआवजे को लेकर DM-SSP से जवाब तलब

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 19.1 रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि नहीं के लिए का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *