Ad

पाकिस्तान पर 1971 (War) में तारीख़ी जीत का जश्न ,विजय पर्व के लिए रिकार्ड किया गया यह संदेश .. सुनिये CDS जनरल रावत का आखरी पैग़ाम ..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देश की राजधानी में विजय पर्व मनाया जा रहा है। इस विजय पर्व को लेकर सीडीएस जनरल बिपिन सिंह रावत ने एक खास संदेश रिकॉर्ड किया था। इंडिया गेट पर इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में इस वीडियो संदेश को प्ले किया गया। हाल ही चॉपर क्रैश में अपनी जान गंवा देने वाले सीडीएस के इस वीडियो मैसेज को देख समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। 

ADVERTISEMENTSAd

जवानों को दी है शुभकामना
वीडियो संदेश में सीडीएस जनरल रावत ने भारतीय सेना को विजय पर्व की शुभकामना दे रहे हैं। वह कहते हैं, “स्वर्णिम विजय पर्व के पावन अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बताई विजय पर्व की बात
आगे सीडीएस विजय पर्व के आयोजन की बात कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, 12 से 14 दिसंबर तक इंडिया गेट पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि विजय पर्व अमर जवान ज्योति की लौ की छांव में आयोजित किया जा रहा है जो कि हमारे वीर शहीदों की याद में स्थापित की गई है। हम सभी देशवासियों को इस विजयपर्व के जश्न में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करते हैं। अपनी सेनाओं पर है हमें गर्व, आओ मिलकर मनाएं विजय पर्व। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *