BIG NEWS : पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक.. बिटकॉइन को लेकर मची हलचल

भारत में अभी बिटकॉइन या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को सरकार ने मान्यता नहीं दी है, लेकिन इसी बीच हैकर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट (@narendramodi) को हैक कर बिटकॉइन को लेकर ऐसा ट्वीट किया जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. हालांकि अब पीएमओ ने जानकारी दी है कि उनके ट्विटर हैंडल को फिर से सुरक्षित कर लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर पर अपनी बात रखते रहते हैं. वहीं पीएम मोदी की ट्विटर अकाउंट हैकर्स की पहुंच से दूर नहीं है. शनिवार देर रात हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट में सेंध लगा दी है.
दरअसल हैकर्स ने पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाते हुए उसे हैक कर कुछ ट्वीट किए गए, जिसमें बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दिए जाने की बात कही गई. प्रधानमंत्री मोदी का ट्विटर अकाउंट 12 दिसंबर की सुबह 2 बजे के करीब हैक किया गया.
हालांकि हैक होने के बाद किया गया पहला ट्वीट चंद मिनट बाद ही उसे डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया. वहीं इस ट्वीट को भी हटा लिया गया. PMO की ओर से आधिकारिक रूप से इस बात की जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया.
PMO की ओर से किए गए ट्वीट में जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई है. मामला की जानकारी ट्विटर को दे दी गई है. वहीं अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया है. इसके साथ ही कहा गया है कि हैक किए जाने के दौरान ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी ट्वीट को अनदेखा किया जाना चाहिए.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस