हल्द्वानी से वास्ता रखने वाले कानूनगो को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए यहां रंगे हाथों दबोचा..


उत्तराखंड : रिश्वत लेते सर्वे कानूनगो बंदोबस्त की गिरफ्तारी के मामले में विजिलैंस ने प्रेस नोट जारी कर दिया है। बताया गया है कि एक किसान की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने एक कानूनगो बंदोबस्त अशरफ अली को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
विजिलेंस एसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बिजटी पटिया निवासी किसान सुखदेव पुत्र करनैल सिंह ने शिकायत की थी कि कानूनगो उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
यह रिश्वत दाखिल खारिज के बदले मांगी जा रही थी। जबकि इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। उसने रिश्वत के रूप में छह हजार रुपये दे दिए थे।शिकायत की जांच के लिए इंस्पेक्टर चंचल शर्मा को नियुक्त किया गया।
जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछाया। शनिवार को प्लान के अनुसार विजिलेंस टीम सितारगंज पहुंची। किसान ने रिश्वत में मांगी गई रकम आरोपी कानूनगो को दे दी।
इस पर टीम ने कानूनगो अशरफ अली निवासी ग्राम ककरौआ थाना शहजाद नगर, वर्तमान पता उत्तर उजाला, बरेली रोड हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले जा रही है। लिखापढ़ी के बाद कानूनगो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर हेमा गुणवंत को सौंपी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal