Ad

उत्तराखंड : नदी के उफान में फंसा वाहन, ड्राइवर मौत के मूंह से बचा_गाड़ी की छत बनी सहारा.. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक खतरनाक हादसे की जानकारी उत्तरकाशी जिले से सामने आई है, जहां एक वाहन उफनती रिपन नदी में जा गिरा।

ADVERTISEMENTSAd

खबर उत्तरकाशी से है। जहां जिले के मोरी विकासखंड के लिवाड़ी-फीताड़ी सड़क मार्ग पर ये हादसा हुआ। भारी बारिश के कारण रिपन नदी उफान पर थी। इसी बीच, एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बहने लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था, जिसने समय रहते सवारियों को पहले ही उतार दिया था।

छत पर चढ़कर लगाई मदद की गुहार

वाहन के नदी में गिरते ही चालक राजू ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी की छत पर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की। बहाव बहुत तेज था, लेकिन वाहन बीच नदी में एक चट्टान के पास अटक गया। छत पर फंसे चालक ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई।

राजू की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रस्सियों की मदद से उसे बचाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बड़ा हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बचीं कई जानें

इस हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि चालक की सतर्कता और समय पर सवारियों को उतार देने के कारण कई जानें बच सकीं। यदि वाहन में यात्री मौजूद होते, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था।

प्रशासन की अपील

प्रशासन की ओर से लगातार यह अपील की जा रही है कि लोग बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें और नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। बारिश के इस मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *