Red Warning- उत्तराखंड : भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित



भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 30 जून को प्रदेश में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज़ बारिश की संभावना भी जताई गई है। इस मौसम परिस्थिति को देखते हुए नदियों, नालों, और गधेरों में जलस्तर तेज़ी से बढ़ने और बहाव तेज़ होने की आशंका जताई गई है।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून, 2025 को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का रेड अर्लट जारी किया गया है।
सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रदेश के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय / गैर शासकीय एवं निजि स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 30 जून, 2025 को बन्द रहेंगे।
वहीं छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने 30 जून (सोमवार) को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी विद्यालय पूरे दिन बंद रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।
शिक्षक व स्टाफ की उपस्थिति अनिवार्य
हालांकि छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन सभी शैक्षणिक संस्थानों के:प्रधानाध्यापक,शिक्षकगण,कर्मचारी,कार्यालय स्टाफ को अपने-अपने विद्यालयों और कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के विचलन या अनुपस्थिति की स्थिति में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि,मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों, नालों, और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन द्वारा जारी किसी भी आपातकालीन सूचना या निर्देश का पालन करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..