वैश्य महासभा चुनाव_ राजीव अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष और दिनेश गुप्ता बने महामंत्री


हल्द्वानी | रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में शनिवार को वैश्य महासभा हल्द्वानी का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में राजीव अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि दिनेश गुप्ता ने महामंत्री पद के चुनाव में 14 मतों से शानदार जीत दर्ज की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबाबू जायसवाल ने की, जबकि संचालन निवर्तमान महामंत्री तनुज गुप्ता ने किया। बैठक की शुरुआत में तनुज गुप्ता ने पिछले दो वर्षों के कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल (मुन्ना) ने आय-व्यय का लेखा-जोखा रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी।
इसके बाद समाज के सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपने सुझाव साझा किए। निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल ने बीते कार्यकाल में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी बिंदेश कुमार गुप्ता तथा सह चुनाव अधिकारी विपिन गुप्ता और सुरेश केसरवानी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
अध्यक्ष पद के लिए राजीव अग्रवाल और हीरालाल साहू के नाम प्रस्तावित हुए, लेकिन हीरालाल साहू द्वारा नाम वापस लेने के बाद राजीव अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
वहीं महामंत्री पद के लिए दिनेश गुप्ता , रजत महेश्वरी*ल और रामबाबू साहू मैदान में थे। रामबाबू साहू के नाम वापस लेने के बाद हुए मतदान में दिनेश गुप्ता को 110 वोट और रजत महेश्वरी को 96 वोट मिले। इस तरह दिनेश गुप्ता 14 मतों के अंतर से विजयी घोषित हुए।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और महामंत्री दिनेश गुप्ता का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने समाज के सभी लोगों का आभार जताते हुए सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
VaishyaMahasabha
HaldwaniNews
RajeevAgrawal
DineshGupta



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता