Uttrakhand_आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल


रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन लीं ,भीषण हादसे में छह परिवारों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। कांवड़ पटरी रोड पर चार बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर रुड़की से है। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही दो अन्य बाइकें भी हादसे की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर बाइक के पुर्जे बिखर गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बिजौली निवासी अयान (18), रहमतपुर निवासी राजू (24) और राजीव (22) को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में छह युवक घायल हुए हैं। इनमें खंजर रोड निवासी आदित्य (25) की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन के पास ले गए हैं। अन्य घायलों का भी उपचार चल रहा है।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चारों मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने की बात सामने आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है और पुलिस पूरे मामले के तथ्यों को जुटा रही है।
रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां, छह परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच..
दुनियाभर के विशेषज्ञ एक मंच पर, एमआईईटी कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन..
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलेगी तस्वीर_फोरलेन और बाईपास को मंजूरी
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..
नैनीताल में तेल चोरों की शामत! लोगों ने एक को दबोचा, तीन भागे..