Uttrakhand : तीखी धूप से तपे मैदान, 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन बीते तीन-चार दिनों से शुष्क मौसम ने तापमान में तेजी से बढ़ोतरी कर दी है। सुबह और शाम के समय हल्की गुलाबी ठंड राहत दे रही है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है।

मैदानी इलाकों में गर्मी से लोग परेशान

देहरादून में रविवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई और कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय चहल-पहल कम दिखाई दी।

पिथौरागढ़ के निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहा। वहीं Munsiyari के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में दोपहर बाद 6000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ। इसका प्रभाव आसपास के निचले इलाकों में ठंडी हवाओं के रूप में देखने को मिला।

उधर धारचूला में भी दोपहर के समय मौसम अचानक खराब हो गया और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में ठंडक बनी हुई है।

16 अप्रैल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेशभर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। 14 और 15 अप्रैल को आसमान साफ रहने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि 16 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है, जिससे एक बार फिर हल्की ठंड और गुलाबी सर्दी का दौर लौट सकता है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *