UTTRAKHAND : यहां पति ने ही की पत्नी की हत्या.. ज़ुर्म कर पहुँचा कोतवाली..


रुद्रपुर : भदईपुरा में पत्नी का मुंह दबाकर पति ने हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पति कोतवाली पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की बात बताई। उसके मुंह से हत्याकांड की बात सुनकर पुलिस के होश उड़ गये।। तत्काल उसे हिरासत में लेकर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पत्नी की लाश पड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी 26 साल की फराह की शादी भदईपुरा निवासी मशरूफ से कुछ माह पहले हुई थी। खबर है कि मशरूफ आये दिन दहेज के लिए फराह को परेशान किया करता था। बुधवार रात को खाना खाकर दोनों अपने कमरे में सो गए थे। जिसके बाद सुबह किसी बात पर मशरूफ ने फराह का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे कोतवाली चले गया।
कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी है। सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी उसे लेकर भदईपुरा पहुंचा। जहां फराह की लाश बैड में पड़ी हुई थी। हत्याकांड की खबर पुलिस ने खेड़ा निवासी मायके वालों को घटना की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित