

बुग्गावाला क्षेत्र के जंगल में रहने वाले गुर्जर डेरे के चार बच्चों ने शुक्रवार शाम को जंगली पौधे की पत्तियां खा लीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। दो को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुग्गावाला क्षेत्र के बुधवाशहीद गांव के पास जंगल में दो गुर्जर परिवारों का डेरा है। इमरान और सद्दाम गुर्जर परिवार के साथ डेरे में रहकर दूध बेचकर भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार शाम को करीब चार बजे दोनों परिवारों के बच्चे शीबू (6), साफिया (6), बशीर (5) और आशिफा (6) डेरे के पास घूमते हुए जंगल की तरफ चले गए। वहां उन्होंने किसी जंगली पेड़ की पत्तियों का सेवन कर लिया। इससे उन्हें उल्टी होने लगी और वो बेहोश हो गए।
कुछ देर बाद परिजन बच्चों को ढूंढते हुए जंगल की तरफ पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ती देख बुग्गावाला ले जाकर एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्चों के दादा मोहम्मद हनीफ ने बताया कि इलाज के दौरान शीबू पुत्री सद्दाम की मौत हो गई।
शनिवार सुबह साफिया पुत्री इमरान ने भी दम तोड़ दिया। दोनों बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं बशीर और आशिफा की हालत बिगड़ने पर आशिफ को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल और बशीर को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े