


उत्तराखंड में भीमताल के मिनी स्टेडियम में शनिवार से दो दिवसीय नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नैनीताल के सी डी.ओ.ने फीता काटकर इस नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

नैनीताल जिले के भीमताल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर भीमताल नगर के सम्मानित लोग व स्कूली बच्चों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि प्रतियोगिता पूरन चनौतिया और संजय टम्टा की स्मृति में आयोजित कराई जा रही है।

इसमें कानपुर, लखनऊ, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तराखंड समेत कई अन्य टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार की धनराशि और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। भीमताल नगर में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन से स्थानीय युवकों को बाहर से आई प्रतिभा से सीखने को भी मिलेगा इस मकसद से इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन यहां पर भीमताल के दो होनहार खिलाड़ी की याद में कराया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा