

उत्तराखंड के कोटद्वार में एआरटीओ कार्यालय में आज विजिलेंस की टीम ने छापा मारा। टीम विजिलेंस भ्रष्टाचार के आरोप में वरिष्ठ सहायक एआरटीओ महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
कोटद्वार आर.टी.ओ. कार्यालय के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर
की ट्रैप टीम ने 3,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने महेन्द्र सिंह पर चालानी रसीद काटने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था, जिसके बाद टीम ने नियमानुसार कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम महेन्द्र सिंह के आवास और अन्य स्थानों पर उनकी चल-अचल संपत्ति की जांच कर रही है।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने टीम की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। सतर्कता अधिष्ठान ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है, तो वे टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर इसकी सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…