
उत्तराखंड के हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने में आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उधर, प्रधानाध्यापिका का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने पर शौचालय को धुलवाया गया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार का है। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापिका की ओर से छात्रों से शौचालय को साफ कराया गया। किसी ने छात्रों का शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में बच्चे यूनिफॉर्म में बाल्टी, झाड़ू और ब्रश से शौचालय को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान रूबी देवी के पास जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि छात्रों से शौचालय की सफाई कराना बेहद गंभीर मामला है। जिसके लिए उनकी ओर से अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी