उत्तराखंड : इस हाईवे पर 3 सप्ताह के लिए आवाजाही बंद,वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा


उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग से 400 मीटर लंबी मलबा क्षेत्र को हटाने के लिए 18 दिसंबर से 7 जनवरी 2025 तक तीन सप्ताह तक आवाजाही बंद रहेगी। यह कदम बारिश के मौसम के दौरान हुए भूस्खलन के कारण लिया गया है, जिसके बाद से हाईवे किनारे मलबा पड़ा था और वनवे ट्रैफिक हो रहा था। इस दौरान वाहनों को नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
इस निर्णय से श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग और ज्योतिर्मठ जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त मार्ग तय करना होगा। वहीं, पुरसाड़ी गांव के ग्रामीणों को 16 किलोमीटर अधिक यात्रा करनी पड़ेगी। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। हाईवे पर मलबा हटाने का कार्य सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा, और शीतकालीन पर्यटकों व तीर्थयात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : बजट पर धामी कैबिनेट की मुहर, 28 प्रस्तावों को मंजूरी..
Nainital : नशा कारोबार पर डबल एक्शन_ गिरफ्तारी भी, जिला बदर भी..
Uttrakhand : बिल्डिंग बायलॉज में बड़े बदलाव की तैयारी..
Nainital : दीक्षा मर्डर केस, धर्म छुपा कर शादी फिर हत्या_ ऋषभ उर्फ इमरान दोषी करार..
haldwani – रेलवे मामला : सुप्रीम कोर्ट ने बनभूलपुरा में ऑन-साइट कैंप लगाने के दिए निर्देश..