

उत्तराखंड में लगातार बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं। बारिश कहर बनकर बरस रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 15 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। कुछ जिलों में खासतौर पर अलर्ट रहने की अपील की है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित 6 जिलों में रविवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन संवेदनशील क्षेत्रों में सावधान रहने की सलाह दी गई है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव लोगों के लिए समस्या बन सकती है इसीलिए जिला आपदा प्रबंधन टीमों व जिला प्रशासन सहित एसडीआरएफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,कल हल्द्वानी में BJP का टॉप नेतृत्व_मिशन 2027
सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन