

उत्तराखंड में मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर बृहस्पतिवार को तीन हाथियों के आने से अफरातफरी मच गई। हाथियों के सड़क पर तांडव से भयभीत लोग बचने के लिए इधर से उधर भागने लगे। एक साइकिल सवार राहगीर हाथियों से बाल-बाल बचा। हाथियों के डर से साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। इससे पहले हाथी साइकिल सवार राहगीर पर हमला करते। अन्य राहगीरों ने शोर मचा कर हाथियों को भगाया है।मौके पर मौजूद राहगीरों के अनुसार साइकिल सवार के सड़क पर गिरने से हाथ पैर में चोट लगी है। मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग पर तीन हाथियों के सड़क पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से वनकर्मियों से हाथियों की आवाजाही को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कराने की मांग की है।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। वन रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि सूचना मिलने पर हाथियों को भगाने के लिए मौके पर वनकर्मी भेजें जाते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मिस्सरपुर के निकट हरिद्वार लक्सर राष्ट्रीय मार्ग से तीन हाथियों के गुजरने की जानकारी मिली है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन
24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..