

उत्तराखंड से बड़ी ख़बर है। शासन स्तर पर दो अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है। 38वें नेशनल गेम्स से पहले बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस प्रशांत आर्य को खेल एवं युवा कल्याण निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं आईआरएस अधिकारी जितेंद्र सोनकर को युवा कल्याण विभाग के निदेशक के पदभार से अवमुक्त किया गया है। शासन स्तर पर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

गौरतलब है कि प्रशांत कुमार आर्य के पास पहले से ही शासन में बाल विकास और महिला कल्याण विभाग की जिम्मेदारी है।
इसके साथ ही वह समेकित बाल विकास परियोजना के निदेशक हैं, और महिला कल्याण के भी निदेशक हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक का दायित्व भी उन्हीं के पास है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..