उत्तराखंड : PMO में जगह पा सकते हैं संधू ,NOC जारी.. इनको मिलेगा मुख्य सचिव का पद..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे. इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को NOC भी भेज दी है. खबर ये भी है कि संधू PMO में भी जगह पा सकते हैं.

राधा रतूड़ी जल्द ही डॉ.सुखबीर सिंह संधु की जगह नौकरशाही की नई बॉस यानि, मुख्य सचिव बन रहीं।उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। इस कुर्सी पर पहुँचने वाली वह उत्तराखंड की पहली महिला IAS अफसर होंगी। सुखबीर सिंह संधू प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में जा रहे हैं उनको कभी भी केंद्र को बुलाया जा सकता है लगभग विदाई तय हैं.

वर्तमान मुख्य सचिव सुखबीर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और डिफेंस सेक्रेट्री में से एक ओहदा मिलने वाला है। अधिक उम्मीद रक्षा सचिव बनाए जाने की है।

1988 बैच की राधा ऑल इंडिया सिविल लिस्ट के लिहाज से प्रदेश की सबसे सीनियर ऑफिसर हैं कैडर परिवर्तन के कारण वह अपने बैच में सुखबीर (1988 बैच) से नीचे हो गईं।

अभी वह ACS (CM-Home) और तमाम अन्य जिम्मेदारियों को संभाले हुए हैं। 57 वर्ष की राधा के पास बतौर मुख्य सचिव काम करने के लिए पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट 6 मार्च 2024 को है।

सुखबीर सिंह संधू 6 जुलाई 2023 को रिटायर होंगे। वह रक्षा सचिव बनाए जाते हैं, जिसकी उम्मीद अधिक जतलाई जा रही है तो उनको सेवा विस्तार मिल सकता है।

इससे एक बात तय हो गई कि अब एसएस संधू राज्य के मुख्य सचिव नहीं रहेंगे। वह जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर  केंद्र सरकार में जा सकते हैं। अब चर्चा इस बात की है कि राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसके नाम पर मुहर लगाएंगे? फिलहाल नौकरशाही में 2 नामों की बहुत जोर-शोर से चर्चा चल रही है।
चर्चा है कि आनंद वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। राज्य सरकार ने आनंद वर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने को लेकर दी गई NOC वापस ले ली थी। इसी बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आनंद वर्धन सरकार कुछ और बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।

आपको बता दें कि आनंद वर्धन इस राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में से एक हैं। उनको सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव रहा है। कई भारी भरकम विभागों को वो संभाल चुके हैं। ऐसे में आनंद वर्धन को सीएस बनाया जा सकता है।
वहीं, राधा रतूड़ी को लेकर भी चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि पहले भी उनको लेकर चर्चाएं हुईं थीं। लेकिन उस वक्त CM धामी ने एसएस सिंधु पर भरोसा जताया था और उन्हे केंद्र से लाकर सीएस की कुर्सी सौंपी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *